Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

इनरव्हील क्लब ऑफ बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट – 326 के द्वारा किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

बिलासपुर से प्रकाश झा

बिलासपुर:इंटरनेशनल एन.जी.ओ. इनरव्हील क्लब ऑफ बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट – 326 के द्वारा शिक्षक दिवस सम्मान समारोह 2021 का आयोजन 04 सितंबर को रोटरी भवन सीएमडी चौक में किया गया, इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा श्रीमती निशा क्षत्रीय एवं सचिव श्रीमती ज्योति सक्सेना के द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षिका – श्रीमती प्रमिला गुप्ता,श्रीमती ग्लोरिया के पिल्ले, श्रीमती शोभा गुप्ता एवं श्रीमती ऊषा भांगे जी को शॉल, श्री फल एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।प्राचार्या श्रीमती निशा क्षत्रीय एवं व्याख्याता श्रीमती ज्योति सक्सेना जी को पी.डी.सी. रेखा सक्सेना व पी डी सी जयश्री भट्टाचार्य जी ने शॉल,श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर क्लब के सदस्यों के बीच शिक्षक दिवस से संबंधित क्विज एवं गेम का आयोजन किया गया, क्लब की कोषाध्यक्ष संगीता सिंह बनाफर, तथा सदस्यगण सरिता अग्रवाल मोनालिसा ,गुंजन अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल ,सुनीता गुप्ता ,सुनीता चावला सीमा गुप्ता,परवीन आलम, लीना सिंह,राखी शर्मा,संध्या साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *