Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कानून बनने के बाद भी चल रहा हुक्का बार

बिलासपुर – पिछले कुछ दिनों में जिले सहित प्रदेशभर के हुक्का बारों में लगातार कार्यवाही कर सभी को बंद कराया गया था जिसके बाद विधानसभा में नया कानून भी बनाया गया है जिसमे हुक्का पिलाते और पीने वालों को जेल भेजा जाएगा और 5 हजार तक तक का जुर्माना भी किया जाएगा। अभी जिले में हुक्का बार बंद है पर फिर भी कुछ जगहों में चोरी छिपे हुक्का पिलाया जा रहा है। शिकायत पर शनिवार को तारबाहर पुलिस ने पुराना बस स्टैंड स्थित ब्लैकजैक हुक्का बार मे दबिश देकर कार्यवाही की है जिसमे 2 लोगो को गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

पिछले कुछ दिन पहले एसएसपी पारुल माथुर ने सभी थानेदारों की मीटिंग लेकर नशा, अवैध हुक्का बार पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज थाना तारबहार को सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड के पास ब्लैक्जैक नामक हुक्का बार संचालित किया जा रहा है तथा ग्राहकों को हुक्का पीने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड में कर संचालक द्वारा अवैध रूप से हुक्का पिलाते पकड़ा गया बार से हुक्का, हुक्का पोट, फ्लेवर तथा अन्य सामग्री मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया दोनों संचालकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

पकड़े गए आरोपी
1- राहुल सोनी पिता राकेश सोनी उम्र
20 वर्ष दयालबंद सिटी कोतवाली
2-गोकुल राव वानखेड़े पिता रमेश राव वानखेड़े 20 वर्ष दयालबंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *