Recent Posts

April 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 महिलाओं की मौत, 6 गंभीर घायल

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

गरियाबंद -नेशनल हाईवे 130 सी पर बीती रात तकरीबन 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोपरा नर्सरी के पास एक इको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई। वही 6 लोग घायल हैं जिसमें वाहन चालक भी शामिल है। घायलों को राजिमअस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी सदस्य मालगांव के एक ही परिवार के रहने वाले हैं, जो अभनपुर खट्टी से नहावन कार्यक्रम के बाद वापस मालगांव लौट रहे थे। कोपरा नर्सरी के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होने पर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई वही 6 लोग घायल हो गए। वाहन चालक भी हादसे में घायल हो गया। वही एक युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे एक 12 साल की बच्ची सुरक्षित है।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक 12 वर्षीय बच्ची ने ही सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोक कर अपने घर और पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर मदद में जुट गए। शवों को पीएम के लिए राजिम मर्चुरी भेजा गया। वही घायलों को भी इलाज के लिए राजिम समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर घायलों को हेड इंजरी हुई है। घायलों के चेहरे और हाथ पांव में भी चोटों के गंभीर निशान हैं। वही एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत हो जाने से मालगांव में मातम पसर गया। सभी एक निषाद परिवार परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को राजिम अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *