Recent Posts

October 4, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शारदीय नवरात्र पंचमी पर मैनपुर क्षेत्र के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • पैरी उद्गम स्थल भाठीगढ़ मे पूजा अर्चना करने लगा रहा तांता

मैनपुर। शारदीय नवरात्र पर्व के पंचमी पर आज शुक्रवार को मैनपुर क्षेत्र के सभी देवी मंदिरो मे पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं व भक्तों की अपार भीड़ लगी रही।

पंचमी के अवसर पर विधि विधान से माता का श्रृंगार किया गया पूजा अर्चना की गई देवी मंदिरों में जसगीत और सेवा गीत से पूरा क्षेत्र का माहौल धार्मिकमय हो गया है चारो तरफ माता के जयकारे लग रहे हैं।