यदि जरूरत पड़ी तो सड़क निर्माण के लिए आंदोलन किया जायेगा – बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने ओड़ आमामोरा में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया
गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव आज दुर्गम पहाड़ी के ऊपर बसे ओड़ आमामोरा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने गाजेबाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान विधायक जनक ध्रुव ने ग्राम ओड़ आमामोरा मे विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने MLAजनक ध्रुव को कई समस्याओं से अवगत कराया उनकी प्रमुख मांग अधुरे सड़क निर्माण को पूरा करने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा, बिजली लगाने की मांग किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि विधायक निर्वाचित होने के बाद आज पहली बार आने का अवसर मिला।
इस क्षेत्र में मैं लंबे समय से आना चाह रहा था लेकिन मुझे प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के जो भी समस्याएं है। उन समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण करोड़ों के सड़क निर्माण कार्य अधुरे पड़े हुए हैं जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
खासकर गर्भवति महिलाओ और बीमार व्यक्ति को इलाज कराने के लिए अस्पताल तक ले जाने मे असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता है सड़क निर्माण हो जाने से अन्य विकास कार्य भी आसानी से होंगे। इस दौरान क्षेत्र के सरपंचो एवं जनपद सदस्य ने बताया यहां स्वास्थ्य की कोई सुविधा नहीं है। आजादी के 79 वर्षो बाद भी ग्रामीण डाॅक्टर के अभाव मे झाड़फुक कराने मजबुर हो रहे हैं और समय पर इलाज नही मिलने पर कई लोगो की अकाल मृत्यु हो जाती है।
विधायक जनक ध्रुव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यहां जल्द ही उपस्वास्थ्य केन्द्र और स्वास्थ्य विभाग की टीम पदस्थ करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ग्रामीणो ने कहा आज तक इस क्षेत्र मे बिजली नहीं लगी है। बिजली के अभाव मे ग्रामीण रात के अंधेरे मे जीवन यापन करने मजबुर हो रहे हैं। साथ ही पेयजल जैसे बुनियादी सुविधाओ का अभाव है। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का हाल बेहाल है, जहां कोई सुविधा नहीं है।
सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक जनक ध्रुव सभी समस्याओ का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सरपंच राजीबाई सोरी, अर्जुनलाल कमार, लखन यादव, नंदलाल, मनोज, सुंदरसिंह, दशपुर सरपंच नरेन्द्र ध्रुव, पतोरादादर सरपंच कृष्णकुमार नाग, राकेश कुमार मुर्रा, दिनेश कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हबीब मेमन, टिकेश्वर प्रसाद तिवारी, हेमलाल बारले, केशव सिन्हा सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।
