Recent Posts

July 16, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने आज ली चुनाव पर महत्वपूर्ण बैठक

  • प्रकाश झा की रिपोर्ट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह द्वारा आज कलेक्टोरेट परिसर के अरपा सभाकक्ष में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोस्टल बैलट के माध्यम से मताधिकार की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में कोविड मरीजों के लिए पोस्टल बैलेट से आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी मास्टर ट्रेनर द्वारा उपलब्ध कराई गई।

इस प्रक्रिया में  होम आइसोलेशन एवं कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को पोस्टल बैलेट का आवेदन फार्म 12डी में उपलब्ध कराकर पोस्टल बैलेट जारी किया जाएगा। यह सुविधा 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं को भी दी जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने कोरोना से बचाव को ध्यान मे रखते हुए सारे कार्य बहुत ही सावधानी से करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, मास्टर ट्रेनर श्री वर्मा,  कोविड-19 हेतु नियुक्त नोडल डॉ अभिमन्यु सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *