Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद में नशे की हालत में युवक चढ़ा हाइटेंशन तार के ऊपर, हाइवोल्टेज ड्रामा के कारण लगी भीड़

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के एक गांव से अनोखा मामला सामने आ रहा है। यहां एक युवक हाइटेंशन तार के ऊपर चढ़ गया और एक घंटे तक तार के ऊपर चढ़कर हाइवोल्टेज ड्रामा करता रहा।

गनीमत रही की जिस वक्त युवक तार के ऊपर चढ़ा था, उस समय लाइट बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं मामले की जानकारी विद्युत विभाग और फिंगेश्वर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को निचे उतारने का प्रयास करती रही। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतार लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में है। घटना फिंगेश्वर नगर पंचायत के जिला सहकारी बैंक के सामने की है।