Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी की ओर से गिरफ्तार करने के विरोध में गरियाबंद में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। कांग्रेस की प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी को लेकर जिला मुख्यालय गरियाबंद में कांग्रेसी सड़क पर उतर गए हैं। यात्री बस के सामने लेटकर प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी की ओर से गिरफ्तार करने के विरोध में गरियाबंद में कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी है। गरियाबंद के मुख्य मार्ग स्थित तिरंगा चौक में बैठकर आर्थिक नाकेबंदी करते हुए चक्काजाम किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने ED, केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी हो रही है।भाजपा सरकार पर केंद्रीय एंजेसियों के दुरुपयोग का आरोप है।

 

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।