Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नव पदस्थ चौकी प्रभारी पदभार ग्रहण कर ठीक अगले दिन से ही कार्रवाई के मूड में, शराब कोचिए पर कसा शिकंजा

  • गोलू कैवर्त, बलौदाबाजार

पुलिस चौकी लवन में नए चौकी प्रभारी के रूप में यशवंत प्रताप सिंह पदभार ग्रहण कर लिए हैं। पदभार ग्रहण के ठीक अगले दिन शुक्रवार को शराब कोचिए पर नकेल कसा गया।गौरतलब हो कि मामले पर की जानकारी इस प्रकार है कि अवैध शराब जुआ सट्टा जूर्म जरायाम पतासाजी हेतु प्रभारी के निर्देश पर चौकी स्टाफ देहात रवाना किया गया था कि मूखबिर से अवैध शराब बिक्री करने कि सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के रेड कार्रवाई कर आरोपी संतोष यादव पिता तिलक राम यादव उम्र 48 वर्ष सा.कोहरौद को दो पिले रंग के प्लास्टिक जरीकेन मे 05-05 लीटर कूल जुमला 10 लीटर कच्ची महूआ शराब बरामद कर समक्ष गवाहन के जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया ।

उक्त संपूर्ण दबिश कार्रवाई वर्तमान चौकी प्रभारी लवन यशवंत प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में प्रधान आरक्षक सुनील डहरीया, हम.आर. जितेन्द्र साहू ,प्रकाश भारद्वाज, शैलेन्द्र बंजारे, लक्ष्मीकांत तान्जय,कृष्ण कुमार राय द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *