Recent Posts

October 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कोरोना को देखते हुए छत्तीसगढ़ में सर्जन एवं आयुष चिकित्सा अधिकारी के 75 पदों के लिए निकलीं भर्तियां

Raipur। छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने नौकरी निकाली है। राजधानी में डेंटल सर्जन और आयुष चिकित्सा अधिकारी के 75 पदों के लिए संविदा भर्ती निकाली गई है। अभ्यर्थी 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।रायपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है। उक्त पदों की अस्थाई नियुक्ति की जाएगी।

स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर मीरा बघेल ने कहा कि पदों की शैक्षणिक योग्यता, मानदेय एवं आवेदन प्रक्रिया रायपुर जिले की वेबसाइड www.raipur.gov.in में उपलब्ध है। सारी इच्छुक यहां मिल सकती है। इच्छुकधारी अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 17 अप्रैल 2021 google doc के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते है। किसी तरह की जानकारी चाहिए तो वेबसाइट जिि ओपन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नया रायपुर स्वास्थ्य सेवाएं ने सर्जन एवं आयुष चिकित्सा अधिकारी के 75 पद की स्वीकृति दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने बताया कि जिले में उक्त पदों की अस्थाई नियुक्ति काविड – 19  के मद्देनजर की जाएगी। आगामी 3 महीने के लिए भर्ती किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक नज़र इधर भी देखे...