Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जमीला बाई का निधन, मैनपुर क्षेत्र में शोक की लहर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। मैनपुर नगर के वरिष्ठ व्यापारी स्वर्गीय हाजी आदम भाई की धर्मपत्नी जमीला बाई उम्र 72 साल का आज रविवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। जमीला बाई लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी और आज सुबह उनका निधन हो गया जिसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

आज रविवार को दोपहर बाद नमाज जोहर जानजा के नमाज के बाद मैनपुर कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। जमीला बाई ग्राम पंचायत मैनपुर के उपसरपंच अनीस सोलंकी एवं रॉयल ढाबा संचालक शरीफ सोलंकी की नानी थी। जमीला बाई की निधन की खबर लगते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिको , व्यापारियों , नगर व क्षेत्र वासियों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।