Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर का जन जागरण अभियान पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देकर हुआ शुरू

रतनपुर:प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार एवं जिलाध्यक्ष श्री विजय केशरवानी जी के निर्देशन में देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन का का निर्णय लिया गया, जो कि प्रदेश से लेकर जिला एवं जिला से लेकर पूरे ब्लॉकों में यह आंदोलन चलना है इसका प्रमुख उद्देश्य देश मे बढ़ती लगातार महंगाई जैसे पेट्रोल,डीजल,घरेलू सामग्री, गैस सिलेंडर एवं खाद्य सामग्रियों में लगातार बढ़ रही महँगाई के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया और प्रदेश व्यापी जन आंदोलन को लोगो तक पहुचाने एवं जन जन को इस आंदोलन से जोड़ने का निर्णय लिया।

आज इसकी शुरुवात रतनपुर के महामाया चौक स्तिथ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि देकर शुरू किया गया जो वार्ड 03 महामाया पारा से होते हुए कुम्हार पारा, भीम चौक से वार्ड 05 नूतन चौक से वार्ड 07 रामनगर होते हुए वार्ड 08 भेड़ीमुड़ा में रोड होते हुए महामाया चौक पहुंची जहाँ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में इसका समापन हुआ यह पद यात्रा 14 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलेगी ।

उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष रमेश सूर्या, जिला महामंत्री आशीष शर्मा,उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे,महामंत्री कमल सोनी,प्रवक्ता राजा रावत,मीडिया प्रभारी रवि रावत,विनय कश्यप,यासीन खान,कुमारी यादव,शैल जायसवाल, जातीं मिश्रा,जमुना माथुर,इल्याश कुरैशी,दुर्गा पटेल,जितेंद्र चंदेल, रामशरण कौशिक,संतोषी कौशिक,सुकृति सूर्यवंशी,मुन्नी गोंड,चंदा बाई कश्यप,रूबी बाई कहरा, अमरिका कहरा, शैल गोंड सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *