छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर है मड़ई मेला – जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने इंदागांव मड़ई मेला मे देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना किया
- इंदागांव मड़ई मेला में देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने उमड़ा भी
गरियाबंद। आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत इंदागांव मे आज बुधवार को मड़ई मेला का आयोजन किया गया भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद मड़ई मेला मे गजब का उत्साह देखने को मिला क्षेत्र के लगभग 15 गांव के झांकर पुजारी बैगा सिरहा देवी देवता का आगमन हुआ। भारी संख्या में श्रद्धालु मड़ई देखने आए हुए थे रात्रि जागरण के बाद आज बुधवार सुबह से देवी देवताओ का स्वागत किया गया और विशेष पूजा अर्चना कर क्षेत्र मे सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना किया गया। इस दौरान देवी देवताओ की ध्वज पताका और देवी नृत्य को देखने और आशीर्वाद लेने क्षेत्रभर से लोग उमड़ पड़े भारी गर्मी के बावजूद मड़ई लोगो का उत्साह देखते ही बन रहा था।

दोपहर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप मड़ई मेला मे शामिल होने इंदागांव पहुंचे तो ग्रामीणो ने उनका जोरदार स्वागत किया इस दौरान जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने देवी देवताओ की पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र व जिले में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। इस दौरान मड़ई मेला पहुंचे लोगो से जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुलाकात किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कश्यप ने कहा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर है मड़ई मेला इस परंपरा को वर्षो से हम सभी निभाते आ रहे है क्षेत्रभर के लोग मड़ई मेला मे एक जगह एकत्र होकर सामुहिक रूप से देवी देवताओ की पूजा अर्चना करते है जिससे हमेशा क्षेत्र मे खुशहाली बनी रहती है। उन्होंने आगे कहा कि हम अपने ग्रामीण संस्कृति परंपरा का आज भी निर्वहन कर रहे हैं। इससे समाज में भाईचारा व संगठन को बनाने की जिम्मेदारी देखने को मिलता है। आने वाली पीढ़ी को भी इससे अपनी संस्कृति को बचाने की सीख मिलती है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यो के संबंध मे चर्चा भी किया क्षेत्रभर से पहुंचे सरपंच वरिष्ठजनों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को अनेक समस्याओं से अवगत कराया जिन्हे शासन प्रशासन से अवगत कराकर समस्या समाधान करने की बात कही है।
*पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ देवी देवताओ की निकाली गई सवारी*
मड़ई मेला के दौरान क्षेत्रभर से पहुंचे सभी देवी देवताओ की पूजा अर्चना किया गया और देवी देवताओ को फुलमाला पहनाया गया तथा पारंपरिक वाद्य यंत्र एवं मोहरी की धून मे आकर्षक देवी नृत्य तथा आशीर्वाद लेने लोग उमड़ पड़े। इस दौरान शोभायात्रा सवारी निकाली गई जो पूरे मड़ई का परिक्रमा किया गया और विधिविधान के साथ देवी देवताओ का पान सुपारी भेट किया गया। मड़ई मेला महोत्सव में जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, सरपंच श्रीमती गुरवारी ध्रुव, उपसरपंच श्रीमती कांति बस्तिया , केसरी ध्रुव, रूपसिंह बस्तिया ,उत्तम बस्तिया, शोभाराम साहू,दामोदर नागेश, मानसिंह बस्तिया , जगदीश जगत, सोहन यादव, नरसिंग़ ध्रुव, दीपक निर्मलकर, सुन्दर झांकर, घनश्याम नागेश, खेलसिंह मरकाम, दीपक मंडावी, दिनेश नागेश, अरविंद नेताम, भानुप्रताप सिन्हा, केसरी ध्रुव, सुंदरलाल नायक, महेश नागेश, डीगर नागेश एवं क्षेत्रभर के वरिष्ठजन झाखर पुजारी शामिल हुए।
