Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर की ज्योति शर्मा बनीं नर्सिंग ऑफिसर, क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के ग्राम हरदीभाठा की कु. ज्योति शर्मा का नर्सिंग ऑफिसर के लिए चयन हुआ है। ज्योति शर्मा दुर्गा मंदिर के पुजारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा,  श्रीमती रुक्मणी शर्मा की सुपुत्री है।

ज्योति शर्मा ने बीएससी नर्सिंग जगदलपुर से करने के बाद एम्स के प्री मेंस में सफलता हासिल कर ऑल इंडिया रैंक में 536 वां रैंक प्राप्त करके अपने जिले एवं विकासखंड को गौरवान्वित किया है। इनका चयन भुवनेश्वर के एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। उनकी सफलता पर परिवारजनों सहित सभी इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।