Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कांटाबांजी कांवड संघ बैद्यनाथ धाम रवाना

Kantabangi Kandh Sangh left for Baidyanatha Dham

कांटाबांजी। कांटाबांजी कावड संघ अपनी वार्षिक कावड़ यात्रा हेतु वैद्यनाथ धाम रवाना हो गया है। 40 कांवड़ियों का यह जत्था आज प्रात: सूरत पुरी एक्सप्रेस से रवाना हुआ जो संबलपुर रांची होते हुए जेसीडीह पहुंचेंगे। संघ के  कावड़िए 2 अगस्त  को सुल्तानगंज से गंगाजल  लेकर पैदल 110 किलोमीटर चलेंगे और बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस कावड़ यात्रा के साथ एक पिकअप वेन भी चलेगी जिसमें कांवरियों की सुविधा हेतु जनरेटर, रसोइए,म्यूजिक सिस्टम, और राशन का सामान भी होगा ऐसा कांवरिया संघ के वरिष्ठ सदस्य बरियाम सिंह सलूजा नांगूभाई ने बताया।

Kantabangi Kandh Sangh left for Baidyanatha Dham

इस यात्रा में संघ के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल बिड़ला, बरियाम सिंह सलूजा, राजेश पंडित ,कपिल शर्मा,पप्पू शर्मा, सुशील झरवाहालिया ,टिंकू सोनी नरेश अग्रवाल, कुनु होता, राजू दीपशिखा, विनोद जैन और अन्य सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।इनमे से अधिकांश पिछले 3 दशकों से बैजनाथ धाम में जलार्पण करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *