Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिध्द कीर्तनकार कामता प्रसाद शरण का 8 सितम्बर को कांदाडोंगर में कथा का आयोजन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। मैनपुर विकासखण्ड के पवित्र धार्मिक स्थल कांदाडोंगर में बडे कोसरिया यादव समाज द्वारा राधा कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्णजन्मोत्सव का पर्व धुमधाम के साथ मनाया जायेगा भगवान श्रीराधा कृष्ण पुजा अर्चना कर श्रृंगार तथा सप्तखण्ड हरिवंश पुराण कथापाठ का आयोजन किया जायेगा।

08 सितम्बर दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से छत्तीसगढ के सुप्रसिध्द कीर्तनकार कामता प्रसाद शरण जी का कथा का आयोजन किया गया है। इस दौरान महिला वर्ग के लिए रस्सी खींच, कुर्सी दौड, जलेबी दौड, मटका फोड दही लूट व विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। पुरस्कार एंव प्रसाद वितरण किया जायेगा। यह कार्यक्रम का आयोजन बडे कोसरिया यादव समाज कांदाडोंगर, झांखरपारा, धुपकोट परिक्षेत्र द्वारा आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी यादव समाज के जयमल यादव ने दी है।