Recent Posts

June 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर 3 ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा

  • प्रकाश झा की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं लेकिन फिर भी केंद्र सरकार धीरे-धीरे यात्री सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में प्रयास कर रही है. 25 मार्च से देशभर में रेल सेवा अस्त व्यस्त हो गई थी जिसके बाद धीरे-धीरे रेल परिचालन को सामान्य करने की कोशिश जारी है. मई महीने से जहां ऐसी ट्रेनों को शुरू किया गया तो वही 1 जून से नॉन एसी ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया जा चुका है. भले ही ट्रेन स्पेशल के रूप में चल रही है लेकिन बिलासपुर जोनल मुख्यालय से जो ट्रेनें गुजर रही है उससे लोग अपने निर्धारित स्थान तक सुविधाओं के बीच तो पहुंच रहे हैं.

  • वहीं अब भारतीय रेलवे छत्तीसगढ़ के अंदर भी स्पेशल ट्रेनें प्रारंभ करने की दिशा में पहल कर दी है जिसके तहत दुर्ग से अंबिकापुर कोरबा से रायपुर और रायपुर से केटी के बीच स्पेशल ट्रेन 4 सितंबर से प्रारंभ करने की घोषणा कर दी है.

इसके तहत दुर्ग से अंबिकापुर किए स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन चलेगी तो वही कोरबा से रायपुर की ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलेगी जबकि रायपुर से केटी के बीच चलने वाली डेमू स्पेशल भी रोजाना यात्रियों को अपनी सेवा उपलब्ध कराएगी. निश्चित तौर पर पैसेंजर सर्विस ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी खासकर उन यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहतर मानी जाएगी जो छोटे स्टेशनों में यात्रा कर अपने निर्धारित स्थान तक पहुंचते हैं क्योंकि अभी तक केवल प्रमुख स्टेशनों में ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जा रहा था जिससे लोगों को आवाजाही करने में कठिनाई हो रही थी लेकिन अब पैसेंजर के साथ स्पेशल ट्रेन की सौगात मिलने से लोगों को अपने निर्धारित स्थान तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी तो विकास को भी थोड़ी गति मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *