मैनपुर क्षेत्र के एक छोटे से गांव लेड़़ीबहार के युवक खिलेश्वर ठाकुर का CRPF में चयन, पहली बार गांव पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- भारत माता की जय गगन भेदी जयकारे लगाए गए, मैनपुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल
गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 12 कि.मी. दूर घने जंगल के अंदर बसे एक छोटे से गांव लेड़ीबहार का युवक खिलेश्वर ठाकुर का चयन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF के लिए चयन हुआ है और प्रशिक्षण पूरा कर युवक पहलीबार जब मैनपुर क्षेत्र के गौरघाट पहुंचे तो पूरा गांव और क्षेत्र के लोग उनके स्वागत में उमड़ पड़े फूलमाला आरती उतार कर भव्य स्वागत किया गया आतिशबाजी की गई इस दौरान भारत माता की जय गगनभेदी जयकारे लगाए गए।
गौरघाट से युवक अपने गांव लेड़ीबहार पहुंचे तो जगह जगह उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया और क्षेत्र के लोगो ने उन्हे बधाई दी। उल्लेखनीय है कि ग्राम लेड़ीबहार घने जंगल के अंदर बसा एक छोटा सा गांव है और इस गांव में पहुंचने के लिए आज तक पक्की सड़क का निर्माण भी नही किया गया है। खिलेश्वर ठाकुर पिता पीलसाय ठाकुर अपना प्रारंभिक शिक्षा लेड़ीबहार प्रथमिक शाला एवं हाई स्कूल देहारगुड़ा तथा 12 हायर सेकडरी स्कूल मैनपुर में शिक्षा ग्रहण किया है मिली जानकारी के अनुसार उनकी पोस्टींग श्रीनगर में हुआ है।
खिलेश्वर ठाकुर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF में 44 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जब मैनपुर अपने गृह ग्राम लौटे तो यह खुशी का क्षण सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं रहा बल्कि पूरे क्षेत्र के लोग जवान के स्वागत में उमड़ पड़े। इस मौके पर प्रमुख रूप से गोपालपुर सरपंच श्रीमती कंवलीबाई ,देहारगुड़ा सरपंच महेश दीवान, खेलन दीवान, श्रवण ओटी, देवन नेताम, गाड़ाराय, महेश, जागेश्वर ओटी, गणेश साण्डे, गेंदलाल, पवन दीवान, जोहर ओटी, किर्तन ओटी, सियाराम ओटी, यमराज ओटी, सोहन नागेश, रेवन दीवान, टिकेन्द्र, लोकेश साण्डेय, डिगेश्वरी साण्डे, धन्सू दीवान, पिन्टू मरकाम, हन्नु मरकाम, सेवन दीवान, हन्नु सर, राधेश्याम साण्डे, शिवदयाल साण्डे, लुजेश दीवान, छबी दीवान, प्रेमसाय जगत,किशन ध्रुव, भोलेराम ध्रुव, चमरूराम, प्रतिक वान्दले, गुमान यादव, जीवन लाला, उमंग ठाकुर, बया ठाकुर एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रभर के लोग उपस्थित थे।
