Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कुमारी कशिश साहू का निधन, मैनपुर क्षेत्र में शोक की लहर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । ग्राम हरदीभाठा निवासी कुमारी कशिश साहू 19 वर्ष की बुधवार रात आकस्मिक निधन हो गया। छात्रा कशिश साहू पढाई में काफी होनहार छात्रा थी। 12 वीं के बाद नीट का परीक्षा भी दिया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब हो गई थी उन्हे बुखार था और कल बुधवार उनके परिजन उन्हे मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी ले गये थे जिसके बाद परिजन तत्काल रामकृष्ण अस्पताल रायपुर ईलाज के लिए ले गए।

ईलाज के दौरान छात्र कुमारी कशिश साहू की निधन हो गया। कुमारी कशिश साहू की निधन की खबरे लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और आज मैनपुर नगर में सभी व्यवसायियों ने दोपहर तक अपना प्रतिष्ठान बंद रखकर उन्हे श्रध्दाजंली अर्पित की। ज्ञात हो कि कुमारी कशिश साहू वरिष्ठ व्यवसायी महेन्द्र साहू की पुत्री एवं भाजपा महामंत्री दिलीप साहू की भतीजी थी ।