Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

देर रात केंद्रीय गृह मंत्री शाह की तबीयत फिर बिगड़, सांस लेने में दिक्कतें, AIIMS में भर्ती

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत शनिवार रात फिर बिगड़ गई। उन्हें रात करीब 11 बजे नई दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि COVID-19 से ठीक होने के बाद से उन्हें सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं।

AIIMS के एक सूत्र ने पत्रकारों से कहा, “माना जा रहा है कि वह अस्पताल में रहेंगे तो अच्छा रहेगा, क्योंकि इसके जरिए उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।” बताया जा रहा है कि शाह को एम्स अस्पताल के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया।

एम्स ने अभी तक शाह का मेडिकल बुलेटिन नहीं जारी किया है। पर आज दिन में इसके आने की उम्मीद है। हालांकि, शाह की तबीयत पर डॉक्टर्स लगातार नजर बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *