Recent Posts

May 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

डिजिटल समय में प्रिंट मीडिया पर व्याख्यान 27 को: डाॅ. नरेन्द्र त्रिपाठी

  • दिनांक 25 जनवरी 2021

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों पर आधुनिक दृष्टि से ज्ञान संपन्न बनाने के लिए मासिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है। इस व्याख्यानमाला में देश के प्रतिष्ठित संपादकों, पत्रकारों एवं प्राध्यापकों द्वारा मीडिया के क्षेत्र में समसामयिक विषयों से विद्यार्थियों को गहराई से परिचित कराया जा रहा है।

व्याखयानमाला की दूसरी कड़ी में दिनांक 27 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे विषय डिजिटल समय में प्रिंट मीडिया पर व्याख्यान होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा करेंगे। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागों सहित सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी यूट्यूब के माध्यम से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थी कार्यक्रम में यूट्यूब लिंक https://youtu.be/PIUZpwLluhg     के माध्यम से जुड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *