Recent Posts

October 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

उदंती अभ्यारण्य में तेंदुआ का शिकार, पंजा गायब, मचा वन विभाग में हड़कंप

Leopard hunting in Udanti sanctuary, paw missing, stirred up forest department
  • गरियाबंद जिले से बड़ी खबरउ, दंती अभ्यारण्य के उड़िसा सीमा में मिला तेंदुआ का शव, पहुंचे वन विभाग के अफसर
  • शेख़ हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर – गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व अंतर्गत उदंती अभ्यारण्य से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है जहां शिकारियों द्वारा वन्यप्राणी तेंदुआ का शिकार कर उसके पंजे व कई अवशेष को काटकर ले गये है जिसकी जानकारी लगते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है और उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन सहित स्थानीय वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम पहुच गई है। घटना स्थल पर वन विभाग द्वारा डाग स्क्वाड की टीम भी बुलाई गई है।

यह घटना दक्षिण उदंती अभ्यारण्य के कक्ष क्रमांक 24 जो इंदागाव उड़िसा क्षेत्र से लगा हुआ है। शिकार किऐ गये तेंदुआ नर एवं वयस्क बताया जा रहा है। इस घटना की पुष्टि उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन ने करते हुए बताया वन विभाग की टीम मौके पर पहुच गई है और मामले की जांच किया जा रहा है।

एक नज़र इधर भी देखे...