Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जिला मुख्यालय गरियाबंद नगर में फिर एक बार तेंदुआ का दस्तक, सीसीटीवी कैमरा में कैद 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद रिहायशी इलाके में फिर एक बार दिखा तेंदुआ। तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुआ। गरियाबंद में तेंदुओं के रिहायशी इलाकों में घूमने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

मंगलवार रात तकरीबन 12:30 को एक बार फिर पैरी कालोनी से लगे हुए इलाके में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए के मूवमेंट बढ़ने से इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में एक मकान के आंगन पर तेंदुआ टहलते हुए दिखाई दे रहा है।