Recent Posts

September 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में मुक्तिधाम की मांग को लेकर महाबंद, नेशनल हाईवे पर चक्काजाम शुरू

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में नेशनल हाईवे 130 सी देवभोग रायपुर मुख्य मार्ग पर मुक्तिधाम की मांग को लेकर सुबह 10:00 बजे से चक्काजाम प्रारंभ किया गया है साथ ही पूरे मैनपुर नगर के लोगों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर चक्काजाम का समर्थन कर रहे हैं।

चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी काफिला लग गई है पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के अमला मौके पर तैनात है। लोगों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैनपुरनगरवासी हल्दीभाठा एवं क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा मुक्तिधाम मैनपुर नदीपारा हल्दीभाठा के समस्याओं के समाधान के लिए यह आंदोलन चक्काजाम महाबंद किया गया है।