Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल एवं समस्त हिन्दू संगठन के द्वारा 10 अप्रैल को मैनपुर बंद का आह्वान

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। बेमेतरा जिले में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की हत्या के मामले के लेकर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल एंव समस्त हिन्दू संगठन के द्वारा 10 अप्रैल को पुरे छत्तीसगढ के साथ मैनपुर बंद का आह्वान किया गया है। एक दिन पहले आज रविवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शिशुपाल राजपुत एवं खण्ड अध्यक्ष देव वासनिक के नेतृत्व में समस्त हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा मैनपुर नगर के सभी दुकानो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर 10 अप्रैल को छत्तीसगढ बंद के समर्थन में सहयोग की अपील किया है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से रूपेश साहू, पारस सिन्हा, नंदकिशोर चौबे, दिनेश सचदेव, हर्षदास, मनोज निर्मलकर, ईशु शर्मा, गुलशन साहू, टीकम कश्यप, युगदास वैष्णव, मानव सिन्हा, जागेश्वर नागेश, नरेश सिन्हा, सुनिल बाम्बोडे, मुकेश सिन्हा, देवेन्द्र सिन्हा, ऋषि दास, नरेन्द्र श्रीवास्तव, अरूण यादव, रविन्द्र पटेल, प्रवीण सिंदे, अरविंद नागेश, रूपेश सेन, धीरेन्द्र नागेश, राहुल डोंगरे, विकास ठाकुर, उमंग ठाकुर, विपिन साहू, देव साहू, चैतन साहू, नंदु साहू, गौरव बाम्बोडे, दिपेन्द्र साहू, पुलस्त शर्मा, दिग्विजय कुमार आदि बडी संख्या में उपस्थित थे।