Recent Posts

March 9, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर BEO महेश पटेल के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप दर्जनभर से ज्यादा अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • मैनपुर के दुरस्थ वनांचल के कई स्कूलों में होली के बाद से अब शिक्षकों के नहीं पहुंचने की शिकायत

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर दुरस्थ वनांचल क्षेत्र मे जहां एक ओर लंबे समय से शिक्षको के अनुपस्थिति की शिकायत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के माध्यम से ब्लाॅक मुख्यालय तक पहुंचती रहती है। वही कई स्कूलों में होली त्यौहार के बाद से अब तक शिक्षक नहीं पहुंचने की भी शिकायत मिल रही है। कई स्कूलो में ताला लटका हुआ है जिसका तस्वीर बकायदा क्षेत्र के सोशल मिडिया मे वायरल हो रही है। इसी बीच विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर महेश पटेल ने आज सोमवार को स्वयं वस्तु स्थिति का जायजा लेने वनांचल क्षेत्र के स्कूलों तक मोटरसाइकिल से पहुंचे स्कूलों के जायजा लेने पर दर्जनों शिक्षक अनुपस्थित मिले जिस पर मैनपुर बीईओ महेश पटेल ने जमकर नराजगी जताई और अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज 9 मार्च सोमवार को बीईओ मैनपुर महेश पटेल के द्वारा विकास खण्ड अंतर्गत संचालित शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला केरापारा में शिक्षक लक्ष्मीनाथ नागेश अनुपस्थित, प्राथमिक शाला भदरीपारा तरूण कुमार साहू एवं दारा सिंह प्रधान अनुपस्थित, प्राथमिक शाला गाजीमुडा में गौतम सिंह ठाकुर अनुपस्थित, माध्यमिक शाला गरीबा पवन कुमार साहू अनुपस्थित, प्राथमिक शाला मौहानाल दुष्यंत कुमार साहू अनुपस्थित, प्राथमिक शाला कमारपारा के सतीश कुमार दुबे अनुपस्थित, प्राथमिक शाला भाठापानी देव कुमार साण्ड अनुपस्थित एवं प्राथमिक शाला अडगडी में द्वारिका प्रसाद सिन्हा एवं माध्यमिक शाला शोभा के भृत्य रामचरण सोरी अनुपस्थित पाये गये। उक्त अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  • BEO के अकास्मिक निरीक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में व्यवस्था में आने लगी सुधार

ज्ञात हो कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल द्वारा लगातार पिछले कुछ माह से शिकायत मिलते ही मोटर साइकिल के माध्यम से 70-80 किमी तक दुरस्थ वनांचल के स्कूलो में पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है पूर्व मे भी बीईओ के औचक निरीक्षण में दर्जनों शिक्षक अनुपस्थित पाये गये थे जिस पर नियमानुसार कार्यवाही करने के बाद कई स्कूलो के व्यवस्था में सुधार भी देखने को मिल रहा है तो बीईओ के औचक निरीक्षण से हड़कंप मची हुई है।

  • ग्रामीणों ने बताया कि दो शिक्षक वाले अधिकांश स्कूल में एक शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं 

मैनपुर विकासखण्ड के दुरस्थ वनांचल के ग्रामो में संचालित शासकीय स्कूलो जहां दो शिक्षक पदस्थ है। अधिकांश दो शिक्षक वाले स्कूलो में एक शिक्षक हमेशा अनुपस्थित पाया जाता है। जब ग्राम के शिक्षा समिति या सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि निरीक्षण करते है तो उन्हे यह बताया जाता है कि एक शिक्षक संकुल स्तरीय बैठक मे गया है या फिर बीईओ कार्यालय सरकारी कार्य मे जाने की बात बताई जाती है इस तरह की शिकायत लंबे समय से आ रही है।

  • क्या कहते हैं बीईओ

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल ने बताया लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है, जहां भी शिक्षक अनुपस्थित पाये जा रहे हैं। उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।