Recent Posts

August 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर का हल्लाबोल

  •  घर-घर भराया जा रहा फॉर्म
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर अब कांग्रेस का आंदोलन गांव तक पहुंचने लगी हैऋ आज सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर पूरे एक पखवाड़े तक विभिन्न मंडल सेक्टर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार किया गया और आज से ही इस अभियान का शुभारंभ मैनपुर नगर से किया गया।

बढ़ती बिजली की दरों और स्मार्ट मीटर की आड़ में हो रही कथित धांधली के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और एक व्यापक जन-अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों से एक विशेष फॉर्म भरवा रहे हैं, जिसमें बिजली की बढ़ी हुई कीमतों और स्मार्ट मीटर से आ रही अत्यधिक बिल की समस्याओं का विवरण दर्ज किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली की दरों में तत्काल कटौती नहीं की गई और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों को सुधारा नहीं गया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा। स्थानीय निवासियों ने भी कांग्रेस के इस कदम का समर्थन करते हुए अपनी समस्याएं साझा कीं। इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पारेश्वर नेगी, तनवीर ठाकुर, इमरान खान, पारेश्वर नेताम, तीवकुमार सोनी, गुंजेश कपिल, विरेन्द्र राजपूत, हुलार कश्यप, रूपेश मसीह, इम्तियाज मेमन, डोमार साहू, लिकेश यादव एवं बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।