मैनपुर भव्य मंदिर का 8 से 10 मई तक उदघाटन कार्यक्रम, भक्तिमय रहेगा इलाका
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर स्थित बस स्टैण्ड पौराणिक शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भव्य उदघाटन समारोह का आयोजन 8 मई से 10 मई तक किया जा रहा है। शिव मंदिर निर्माण समिति द्वारा 7 मई गुरूवार शाम 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी और 8 मई दिन शुकवार को पूजा प्रारंभ 9 मई दिन शनिवार का शिव प्रतिष्ठा एवं 10 मई दिन रविवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।
इस दौरान पूजा अर्चना आचार्य पंण्डित नंद किशोर चौबे महराज द्वारा केदाररेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कराई जायेगी। मैनपुर में जन सहयोग से विशाल मंदिर का निर्माण किया गया है जिसके उदघाटन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री रामसेना हिन्दु संगठन, शिव सेवा वाहिनी मैनपुर एवं दुर्गा वाहिनी मैनपुर सहित समस्त नगर व क्षेत्रवासी इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारी किया जा रहा है।
