Recent Posts

September 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मैनपुर

  • पैरी उदगम भाठीगढ़ से लेकर बस स्टैंड तक जले दीप, दीपोत्सव जैसा माहौल
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा और सुशासन दिवस’ के रूप में मनाते हुए गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। गुरुवार संध्या ढलते ही पावन पैरी नदी के उद्गम स्थल भाठीगढ़ और मैनपुर बस स्टैंड दीपों की झिलमिलाती रोशनी से नहा उठे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने एक साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए और खुशियां मनाईं।

यह दीपोत्सव केवल सार्वजनिक स्थलों तक सीमित नहीं रहा कस्बे के सरकारी कार्यालयों से लेकर आम नागरिकों के घरों तक लोगों ने उत्साहपूर्वक दीये जलाए। पूरा क्षेत्र रोशनी से सराबोर नजर आया और माहौल किसी उत्सव सा जीवंत हो उठा।

  • कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

पैरी उद्गम स्थल पर विशेष आरती: भाटीगढ़ स्थित पावन पैरी उद्गम पर दीपदान के साथ क्षेत्र की समृद्धि और पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की गई।मैनपुर बस स्टैंड पर जनसैलाब: बस परिसर में सैकड़ों दीये सजाकर सेवा और सुशासन का संदेश दिया गया, जहाँ बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

हर घर दीप योजना का असर -अपील पर अमल करते हुए स्थानीय निवासियों ने अपने-अपने घरों और शासकीय भवनों के मुख्य द्वारों पर दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी सहभागिता निभाई।

स्थानीय जनों ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन केवल जन्मदिन का जश्न नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और जन-कल्याण के संकल्प को दोहराने का एक माध्यम है। पूरे मैनपुर क्षेत्र में देर रात तक उत्सव और आतिशबाजी जैसा हर्षोल्लास छाया रहा। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम साहू, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री दिनेश सचदेव, नंदकिशोर चौबे, गुलशन साहू, नरेश सिंन्हा, तुलसी राठौर, श्रीमती नंदनी नेताम, श्रीमती सरिता ठाकुर, सरपंच मैनपुर हनीता नायक, शिशुपाल नायक, मनोज निर्मलकर, डाकेश्वर नेगी, विशेश्वर सिक्का, दिलीप साहू तुलसी राठौर, घनश्याम मरकाम,पुलस्थ शर्मा,मोहन कुशवाहा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्थानिक ग्रामीण की अनुपस्थिति थे,