Recent Posts

June 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

24 जून को प्रस्तावित ग्रामसभा की तिथि परिवर्तन करने मैनपुर सरपंच संघ द्वारा एसडीएम मैनपुर को सौंपा ज्ञापन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । सरपंच संघ मैनपुर द्वारा आज मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंचकर एसडीएम हितेश्वरी बाघे को ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि 24 जून 2026 को जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित ग्रामसभा की तिथि को परिवर्तित किया जाये क्योंकि 24 जून को संपूर्ण देश सहित आदिवासी समाज द्वारा विरांगना रानी दुर्गावती शहादत दिवस सम्मान के साथ मनाया जाता है। सरपंच संघ के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि इस दिन आदिवासी समाज द्वारा जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

शहादत दिवस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि समाज प्रमुख ग्रामवासी एवं समस्त सरपंचगण पंचगण शामिल रहेंगे। ऐसी स्थिति मे ग्रामसभा मे अपेक्षित जनभागीदारी एवं प्रतिनिधित्व सुनिश्चित नहीं हो सकेगी। सरपंच संघ द्वारा गरियाबंद कलेक्टर के नाम ज्ञापन मैनपुर एसडीएम को सौंपते हुए जनहित एवं आदिवासी समाज की भावनाओं को ध्यान मे रखते हुए 24 जून 2026 को प्रस्तावित ग्रामसभा की तिथि मे परिवर्तन करने की मांग किया गया है। इस दौरान सरपंच संघ के पदाधिकारी हेमोबाई नागेश, जयराम मांझी, आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम, ललिता ध्रुवा, मुकेश कपिल, विजय मरकाम, जनपद सदस्य प्रताप मरकाम, निलेन्द्र नागेश, अरविंद नेताम, बनसिंग सोरी, डोमु ध्रुव, गज्जु नेगी, पुष्पा नेगी, यशवंत मरकाम, पुनित नागेश, टीकम नागवंशी सहित बड़ी संख्या मे सरपंच आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।