Recent Posts

July 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर SDM ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

  • अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर के SDM डॉ तुलसीदास मरकाम आज शनिवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर सहित क्षेत्र के कई शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण करने निकले तो हड़कंप मच गई। शनिवार होने के कारण कई शिक्षक स्कूल नहीं आते और शुक्रवार को ही अपने घर चले जाते हैं।

इसकी शिकायत लंबे समय से मिल रही थी जिसके कारण गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके निर्देश पर आज एसडीएम ने कई स्कूलो का निरीक्षण किया तो हड़कंप मच गई। एसडीएम के निरीक्षण की जानकारी लगते ही कई शिक्षकों को स्कूल जाते देखा गया। मैनपुर एसडीएम डॉ तुलसीदास मरकाम ने शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मैनपुर का निरीक्षण किया। यहां प्रार्थना मे शामिल हुए और छात्र छात्राओं से चर्चा किया। शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध मे जानकारी लिया तो वहीं दूरस्थ ग्रामीण ईलाको के स्कूलों में भी एसडीएम ने निरीक्षण किया। दर्जन भर से ज्यादा शिक्षक अनुपस्थित पाये गये जिसपर एसडीएम ने जमकर नाराजगी जताई और कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।