Recent Posts

March 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ा हादसा, पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत, बाकी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया 

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा घटना स्थल पर पहुंच गए हैं 

कवर्धा। आज दोपहर छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकदुर में बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई है । इस क्षेत्र के बैगा आदिवासी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे उसी दौरान बाहपानी के पास खाई में पिकअप वाहन जा गिरी। सूचना है कि पिकअप में करीब 25-30 सवार लोग थे। इस हादसे में 18 लोगों की मौके पर मौत हो गई। सभी कुई के रहने वाले बताये जा रहे हैं। यह मामला पंडरिया के कुकदूर थाने का इलाके का है। इस घटना के बाद इलाके में मातम छा गई है।

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने भी घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 14 महिलाएं शामिल हैं‌‌। वहीं इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं।

  • छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कवर्धा हादसे पर कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। जांच के बाद हादसे के कारण का पता चलेगा। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।