Recent Posts

September 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने से संगठन होगा मजबूत- मोहना नेताम

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर जनपद पंचायत मैनपुर के अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम ने कहा कि श्रीमती स्मृति ईरानी एक कुशल संगठक और मुखर नेता हैं उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ मैदान में काम करेंगे।

मोहना नेताम ने आगे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का यह निर्णय बेहद सराहनीय है स्मृति ईरानी के प्रभारी बनने से प्रदेश भर के साथ-साथ वनांचल क्षेत्रों में भी भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। निचले स्तर तक संगठन और अधिक मजबूत होगा, जिसका लाभ आगामी सभी राजनीतिक गतिविधियों में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी। श्रीमती नेताम ने कहा स्मृति ईरानी का दृघकालिन राष्ट्रीय अनुभव राष्ट्र सेवा तथा संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से भाजपा संगठन और जनसेवा के संकल्प को अधिक मजबूत बनायेगी