मलिका-ए-दिल 2026 टाइटल विजेता मैनपुर के ममता नायक को चुना गया
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। जेसीआई रायपुर राइस सिटी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम मलिका-ए-दिल 2026 सफलतापूर्वक एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रतिभागियों की शानदार भागीदारी, उत्कृष्ट प्रतिभा तथा उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को अत्यंत गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम में छह विशिष्ट जूरी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का संचालन पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया गया, जिसमें जजों के मूल्यांकन के साथ-साथ जन-सहभागिता-जैसे व्यूज, लाइक्स, शेयर एवं रीपोस्ट्स-को भी समुचित महत्व दिया गया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की विजेता सुश्री ममता नायक रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, आकर्षक व्यक्तित्व एवं आत्मविश्वास के बल पर सभी प्रतिभागियों में विशेष पहचान बनाई और यह सम्मान अपने नाम किया। विशेष सम्मान स्वरूप उन्हें जेसीआई रायपुर राइस सिटी की मैगजीन मॉडल के रूप में भी लॉन्च किया गया।
ज्ञात हो कि ममता नायक ग्राम पंचायत मैनपुर सरपंच श्रीमति हनिता नायक की पुत्री है और उनके सफलता पर मैनपुर व क्षेत्र के लोगों ने उन्हे बधाई दी है। विशेष सम्मान स्वरुप उन्हें जेसीआई रायपुर राइस सिटी की मैगजीन मॉडल के रूप में भी लॉन्च किया गया। जेसीआई रायपुर राइस सिटी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम मलिका-ए-दिल 2026 सफलतापूर्वक एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रतिभागियों की शानदार भागीदारी, उत्कृष्ट प्रतिभा तथा उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को अत्यंत गरिमामय बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, समर्पण एवं प्रतिभा के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
