Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

इंजेक्शन नहीं लगाने पर मनचले ने नर्स को दी जान से मारने की धमकी, खून से भरा सिरिंज लेकर पहुंचे युवक ने नर्स का हाथ मरोड़ा

  • गार्ड को बुलाने पर भाग निकला युवक, पुलिस में शिकायत
  • Shikha Das, Mahasamund

महासमुंद। बगैर पर्ची के इंजेक्शन नहीं लगाने पर एक मनचले युवक ने नर्स को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही नर्स का हाथ मरोड़ते हुए खून से भरा सिरिंज लेकर युवक भाग निकला। पुलिस में शिकायत होने के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला हाॅस्पिटल के रूम नं 10 में एक नर्स डयूटी में थी। इसी दौरान एक युवक खून से भरा सिरिंज लेकर पहुंचा और इंजेक्शन लगाने की बात कही। जिस पर नर्स ने ओपीडी की पर्ची मांगी। युवक ने पर्ची नहीं होने की बात कही। जिस पर नर्स ने युवक के पास से सिरिंज मांग ली।

बाद इसके इंजेक्शन नहीं लगाने की बात पर नर्स का हाथ मरोड़ते हुए सिरिंज छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इस घटना से नर्स डर गई और तत्काल इसकी सूचना सिविल सर्जन डा परदल व सिस्टर तिग्गा को दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस में दी गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 186, 332, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *