Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

लापता जेल वार्डर का शव जंगल से बरामद

Missing-prison-warder

वार्डर के जेब से मिला सुसाइड नोट
बारीपदा। मयूरभंज जिले के करंजिया ग्रिड के जंगल से रविवार  19 जून से लापता उप-जेल वार्डर सुकांत बेहेरा का शव बरामद किया गया है। उसका शब जंगल में पेड़ से लटकता मिला है।  पुलिस को मौके से एक सुसाईड भी  नोट मिला है जिस में बेहेरा ने अपने मौत के लिए उप जेल अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया है।  पुलिस शव को जब्त करने के बाद पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया।

Missing-prison-warder

बाद में पुलिस ने बेहेरा के शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया। इस के बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरु करदी। बतादें कि  17 जून को बेहेरा ड्यूटी के दौरान जेल में मौजूद होने के बजाय वह उप-जेलर के घर में काम कर रहा था। तभी जेल से भागबन टुडू नामक एक कैदी भाग गया था। कैदी भागने के पीछे बेहेरा को जिम्मेदार ठहराया गया था। इस मामले उप जेल अधीक्षक ने  बेहेरा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो  मानसिक रूप से अस्थिर है।  लेकिन जब पुलिस को बेहेरा की जेब से एक नोट मिला तो पुलिस ने कैदी भागबन टुडू को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। फरार होने वाले कैदी  टुडू ने बताया कि उसे जेल के उप जेल अधीक्षक ने भागने पर मजबूर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *