Recent Posts

September 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सिन्हा समाज के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक जनक ध्रुव का गाजे बाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • ग्राम काजनसरा में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे विधायक ध्रुव ने कहा सिन्हा समाज काफी मेहनतकश समाज है 

गरियाबंद। गरियाबंद के ग्राम काजनसरा में सिन्हा कलार समाज इकाई तहसील गरियाबंद क्षेत्र के शपथ ग्रहण समारोह में आज बिंद्रानवागढ विधानसभा के विधायक जनक धुव्र ग्राम काजनसरा पहुँचे, जहाँ समाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों ने विधायक जनक धु्रव का ढोल नगाड़ों व पुष्पमाला से स्वागत किया। विधायक जनक ध्रुव ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया और कहा कि सिन्हा समाज बहुत प्रगतिशील समाज है। व्यवसाय के क्षेत्र में सिन्हा समाज अग्रणी समाज है। यह समाज अत्यंत मेहनतकश समाज है। उपस्थित युवाओं और समाज के लोगो को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़़ने अपील किया।

विधायक जनक धु्रव ने आगे कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने कार्यकाल में समाज में आने वाले सभी कार्यों और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे एवं यदि कहीं कुरीतियाँ होती है तो उन्हें दूर करेंगे। कार्यक्रम को ज़िला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, ग्राम के सरपंच अभिमन्यु धुव्र ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सिन्हा समाज के सेवाराम सिन्हा, गौतम सिन्हा, महेश सिन्हा, नर्सिंग सिन्हा, हरख सिन्हा, मुनिराम, अमित मीरी, वालेश मरकाम, अमृत पटेल, केशु सिन्हा, सूरज यादव, नंदू गोस्वामी, ललित धु्रव, गैंदलाल मण्डले, महेंद्र सिन्हा, द्वारिका सिन्हा, नंदू राम, तिलक राम धु्रव, राम जी धु्रव, यशवंत यादव, सहित सैकडो ग्रामिण उपस्थित थे।