Recent Posts

March 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

दशहरा पर्व में शामिल होने MLA जनक ध्रुव 12 अक्टूबर को पहुंचेंगे कांदाडोगर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव 12 अक्टूबर दिन शनिवार को देव दशहरा में शामिल होने कांदाडोंगर पहुंचेंगे इस दौरान देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख,शांति,समृद्धि की कामना करेंगे।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मैनपुर रामकृष्ण ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधायक जनक ध्रुव 12 अक्टूबर को 11 बजे कुर्रूभाठा,12 बजे सगड़ा, दोहपर 01 बजे देव दशहरा कांदाडोंगर, 03 बजे अमलीपदर, 04 बजे मटिया में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके बाद उरमाल,ध्रुर्वापारा नागलदेही में कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात रात्रि विश्राम देवभोग।