Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

विधायक पुन्नूलाल मोहले व कलेक्टर ने की सांई कृष्णा फ्यूल्स का शुभारंभ

  • मनीष कुमार शर्मा, मुंगेली
  • मुंगेली शहर को इंडियन ऑयल के एक और पंप की मिली सौगात
  • पूर्व मंत्री, विधायक पुन्नूलाल मोहले व कलेक्टर पीएस एल्मा ने किया उद्घाटन

शहर में वाहनों का प्रयोग करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें फ्यूल पंप पर लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं क्योंकि शहर में इंडियन ऑयल कंपनी के एक और पम्प सांई कृष्णा फ्यूल्स का शुभारंभ पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर पीएस एल्मा द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिला मुख्यालय मुंगेली में इडियन आयल कंपनी के सांई कृष्णा फ्यूल्स का आज शुभारंभ किया।

उपस्थित अतिथियों व लोगों ने जिले के नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए सांई कृष्णा फ्यूल्स के संचालक सुनील बैद, श्रेयांश बैद को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरविद कुजूर, मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी नवीन कुमार भगत, तहसीलदार अमित सिन्हा सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *