मोहित द्विवेदी भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद । मैनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता मोहित द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं मे भारी देखने को मिल रही है और मोहित द्विवेदी को बधाई दिया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डाॅ नवीन मार्कण्डे द्वारा जिला गरियाबंद अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की अनुशंसा पर यह नियुक्ति किया गया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर मोहित द्विवेदी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो उन्हे जिम्मेदारी दी गई है उसमे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
