Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मृतक प्रधान के परिजनों से मिलकर मोस्ट पदाधिकारियों ने न्याय का दिलाया भरोसा

  • सुलतानपुर।

आज दिनाँक 20-09-2020 को मोस्ट कल्याण संस्थान उ.प्र. के पदाधिकारियों (डिप्टी डायरेक्टर राजकुमार गौतम, जिला संयोजक जीशान अहमद, मोस्ट सचिव जयसिंहपुर महादेव निषाद) की टीम जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव के मृतक ग्राम प्रधान बसंतलाल बिंद के परिजनों से मिलकर पीड़ित परिवार को हर सम्भव न्याय का भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि बीते 17 सितम्बर को प्रधान बसंतलाल बिंद की उन्ही के क्लिनिक में घुस कर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरुजी” क्षेत्र के लोकप्रिय प्रधान की हत्या किये जाने पर गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि संस्थान के द्वारा दिनाँक 22-09-2020 को जिलाधिकारी सुलतानपुर के माध्यम से राज्यपाल महोदया को पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा का माँग पत्र/ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *