Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सामान्य सहकारी समितियों को जल क्षेत्र आवंटन नहीं होने के कारण विवाद की स्थिति को एमआर निषाद ने संभाला

  • अंबिकापुर
  • अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड एम. आर. निषाद जी का अंबिकापुर दौरा संपन्न
  • मत्स्य कृषक सम्मेलन में सामग्री वितरण किये

माननीय एम. आर. निषाद जी अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छ. ग. शासन अंबिकापुर जिले मे मछली पालन विभाग द्वारा आयोजित मत्स्य कृषक सम्मेलन मे शामिल हुए। वर्तमान में सामान्य सहकारी समितियों को जल क्षेत्र आवंटन नहीं होने के कारण विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में अधिकारियों को समितियों की सहयोग हेतु निर्देशित किया गया एवं आदिवासी मछुआरों को भी शासन की सभी योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यधारा में जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर छत्तीसगढ़ शासन के मछुवा हित में लिये गये अनेक लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं विभागीय 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन भी किया गया।

श्री निषाद जी के साथ कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्री राजेन्द्र धीवर ब्लॉक अध्यक्ष सीपत,श्री हरिशंकर निषाद जिला पंचायत सदस्य रायपुर, श्री सीताराम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष मछुआ कांग्रेश श्री सत्यनारायण चौधरी जिला अध्यक्ष मछुआ कांग्रेस श्री संतोष कुमार मांझी प्रदेश महामंत्री मछुआ कांग्रेस श्री गोपाल नाविक मछुआ कांग्रेश अंबिकापुर से श्री शिवपाल धीवर मत्स्य निरीक्षक व निज सहायक छ. ग. मछुवा कल्याण बोर्ड,जिले के मछली पालन विभाग के अधिकारीगण तथा सैकड़ो मछुवारा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *