Recent Posts

September 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

श्रीमती रनिया तिवारी का निधन, मैनपुर देवभोग क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धाजंली अर्पित की

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम गोहरापदर के वरिष्ठ नागरिक लोकतंत्र प्रहरी मीसाबंदी स्वर्गीय शिवनारायण तिवारी की धर्मपत्नि एवं जनपद पंचायत मैनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती रनिया तिवारी उम्र लगभग 75 वर्ष का आज गुरूवार सुबह 3 बजे निधन हो गया।

रनिया तिवारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी एवं हरिभूमि पत्रकार अनंतनारायण तिवारी की माता थी।
श्रीमति रनिया तिवारी के निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और भाजपा, कांग्रेस एवं सभी राजनीतिक पार्टी समाजिक कार्यकर्ता एवं समाज प्रमुखो तथा जिले भर के पत्रकारो ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धाजंली अर्पित किया है।