Recent Posts

July 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

हजरत इमाम हुसैन की याद में मैनपुर में मनाई गई मोहर्रम का पर्व

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • रजा मस्ज़िद में सुबह यौमें आशूरा पर विशेष नमाज अदा कर प्रदेश व देश में खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ

मैनपुर। तहसील मुख्यालय नगर में मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम के अवसर पर 10 दिनों तक रजा मस्जिद में मौलाना सिब्तैन रजा द्वारा हजरत इमाम हुसैन की याद में नुरानी तकरीर पेश किया गया। आज शनिवार 10 मोहर्रम को सुबह आठ बजे रजा मस्जिद में यौमें आशूरा के अवसर पर विशेष नमाज अदा कर प्रदेश व देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी गई। मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहूमों के कब्रों में फूल और ईत्र चढ़ाकर फातिहा पढ़ी। वही हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा अपने अपने घरो में फातिहा खानी कर लंगर और शरबत का वितरण किया गया रात में आम लंगर का आयोजन किया गया है।

मुस्लिम समाज मैनपुर के सदर हनीफ मेमन ने बताया कि आज मोहर्रम का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा मनाई गई और कल रविवार 30 जुलाई को सुबह रजा मस्जिद में फातिहा खानी तथा रात में आम लंगर का आयोजन मुस्लिम समाज के द्वारा किया गया है।