Recent Posts

February 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

श्रीराम सेना मैनपुर के मुकेश सिन्हा अध्यक्ष बने 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में श्रीराम सेना हिन्दू संगठन के नये पदाधिकारियो का गठन सर्वसम्मति के साथ किया गया है जिसमें अध्यक्ष मुकेश सिन्हा को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष आर्यन पटेल, प्रवीण शिंदे, कोषाध्यक्ष दिनेश सचदेव, सचिव देवराज साहू को चुना गया है।

मैनपुर में रामनवमीं पर्व को प्रतिवर्ष अनुसार धुमधाम के साथ मनाने के लिए नया कार्यकारिणी का गठन किया गया है और अभी से श्रीराम सेना द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है। रामनवमी, हनुमान जन्मोत्सव व अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रीराम सेना द्वारा किया जाता है। श्रीराम सेना के संरक्षक केशव बंछोर, मोहित द्विवेदी, नरेश सिन्हा, रूपेश साहू, पारस सिन्हा एवं विशेष सलाहकार नंदकिशोर चौबे को नियुक्त किया गया है।