Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद के नवपदस्थ कलेक्टर दीपक अग्रवाल से नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने की सौजन्य भेंट 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने शुक्रवार को जिले के नव पदस्थ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की। श्री मेमन ने गुलदस्ता भेंट कर नगरवासीयो की ओर से उनका स्वागत भी किया। इस दौरान जिले के नए कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल और पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के बीच नगर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई। नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने उन्हें नगर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

उन्हें शासन प्रशासन से स्वीकृत और प्रस्तावित कार्यों के बारे में बताया साथ ही नगर के प्रमुख मांगों और समस्याओं से भी अवगत कराया। कलेक्टर अग्रवाल ने सभी बातों को गम्भीरता सुना और नगर के विकास को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किए। कलेक्टर ने कहा कि गरियाबंद जिले में विकास के लिए काफी संभावनाएं है,साथ ही जिला मुख्यालय गरियाबंद में स्थित नगर पालिका क्षेत्र में विकास को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला मुख्यालय होने के नाते नगर के मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने के साथ ही यहां खेल कूद, मनोरंजन के संसाधनों का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने नपा अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि नगर के विकास में उन्हें प्रयास को वे हर संभव मदद देंगे और मिलकर ज़िले की विकास करेंगे