Recent Posts

April 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

चिल्हाटी में मर्डर… पति का शव रोड पर मिला, घर पर पत्नी भी खून से लतपथ मिली

  • बिलासपुर से प्रकाश झा

चिल्हाटी में पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला हुआ हैl पति की घर से कुछ दूरी पर खून से सनी लाश मिली है। वही पत्नी को घर अंदर ही मारकर घायल कर दिया गयाl वह घर में तड़पती मिली। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के चिल्हाटी की है। पुलिस मामले मौके पर पहुँच जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक तीरथ राम यादव सेंट्रिंग ठेकेदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी के साथ चिल्हाटी में रहता था। बीती रात दोनों खाना खाकर सो गए, सुबह पड़ोसियों ने घर के सामने तीरथ यादव की खून से सनी लाश देखी, फिर घर के भीतर जाकर देखा, तो उसकी पत्नी की भी गंभीर रूप से घायल थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद घायल को महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड मौके पर हैं, पुलिस घटना के बारे में लोगों से जानकारी जुटा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *