Recent Posts

August 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नरेन्द्र मोदी सरकार महिलाओं के चहुमुखी विकास के लिए समर्पित – कुमारी पटेल

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। भाजपा महिला मोर्चा मैनपुर अध्यक्ष श्रीमति कुमारी पटेल ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ पूरे देश की महिलाओं को मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि अभी मूल रूप से पंचायतो में नगरीय निकायों में जो आरक्षण दी गई है।

उसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है लेकिन महिला विधेयक आने के बाद आने वाले समय में इसका बड़ा असर दिखाई देगा। इससे महिलाएं न केवल अपने पैरों में खड़ी होंगी बल्कि इस देश के कानून व्यवस्था से आर्थिक व्यवस्था और विभिन्न प्रकार के समाजिक, आर्थिक चिंतन के माध्यम से विधानसभा और संसद भवन में महिलाएं आवाज बुलंद करेगी। श्रीमति पटेल ने कहा मोदी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है। महिलाओं के समाजिक उत्थान और समाजिक न्याय की दिशा में मोदी सरकार द्वारा लाया गया। महिला आरक्षण बिल एक परिवर्तनकारी कदम साबित होगा। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति कुमारी पटेल ने कहा महिलाओं कि लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साहसिक निर्णय लिया है।