Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पाण्डेय एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव क्रिकेट मैच के उद्घाटन में पहुंचे

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर अमलीपदर जगन्नाथ मंदिर के पुजारी एवं राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पाण्डेय सरकंडा बिलासपुर में ब्राह्मण प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे।

इस दौरान मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित युवराज पाण्डेय एवं अतिविशिष्ट अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।