Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर ब्लॉक सरपंच एवं सचिव संघ का 15 सितम्बर को नवाखई मिलन समारोह 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर विकासखण्ड सरपंच संघ एवं सचिव संघ द्वारा 15 सितम्बर दिन रविवार को कोयबा इको सेंटर में नवाखई मिलन समारोह एवं आवश्यक बैठक का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया है।

इस दौरान संघ के संबंध में चर्चा भी किया जायेगा। उक्त जानकारी सरपंच संघ अध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर एवं सचिव संघ अध्यक्ष प्रेम ध्रुव ने देते हुए सभी सरपंच एवं सचिव साथियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।